Balrampur News: 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आवागमन बनेगा आसान
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पहल की है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने नील कोठी के समीप स्थित बचपन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 15 पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से पठन-पाठन और उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी। डीएम ने निर्देश दिया कि बच्चों की विशेष आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.