बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मांगों को लेकर 10 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं तहसील अध्यक्ष अंजनी देवी ने कहा कि बलरामपुर सहित देवीपाटन मंडल की आशा कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। कहा कि मांगें पूरी होने तक लखनऊ में यह आंदोलन जारी रहेगा। सौंपे गए ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय, उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, अस्पतालों में रात्रि विश्राम के लिए विश्राम ...