Balrampur News: 13 वर्षीय किशोरी लापता, नानी की तहरीर पर मामला दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में किशोरी की नानी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अपनी नानी को यह बताकर घर से निकली थी कि वह रिश्तेदारी में दूसरे नाना के घर जा रही है। दोपहर तक जब वह वहां नहीं पहुंची तो परिजनों ने जानकारी करने का प्रयास किया। शाम को पता चला कि किशोरी संबंधित स्थान पर पहुंची ही नहीं थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी अपने साथ कोई झोला या बैग लेकर नहीं गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.