बलरामपुर, सितम्बर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को जिले के गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के संरक्षण, चारे की उपलब्धता, टीकाकरण और पशु चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। बांसेडीला गोआश्रय स्थल में 124 गोवंश संरक्षित मिले। सभी का एफएमडी और लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए टीकाकरण पूरा पाया गया। मौके पर भूसा, दाना और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। यहां पांच दुधारू व 12 गर्भित मादा गोवंश भी मिले। निदेशक ने गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने गोआश्रय स्थल से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के साथ हरे चारे की नियमित उपलब्धता के लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध कराने के निर्देश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को ...