Balrampur News: 12 साल से बंद पड़ा आईटीआई कॉलेज, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर, सितम्बर 29 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। गैसड़ी क्षेत्र के परसा पलईडीह में बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) निर्माण के 12 साल बाद भी संचालित नहीं हो सका है। संस्थान के शुरू न होने से क्षेत्र के युवाओं में खासा नाराजगी है। सोमवार को गैसड़ी जिला पंचायत सदस्य शहबाज हसन खान और असद खान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई को शीघ्र संचालित कराने की मांग की। डीएम विपिन कुमार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि आईटीआई भवन का निर्माण वर्ष 2014 में कराया गया था। इसके बावजूद अब तक यहां विद्यार्थियों की पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्र में रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का संस्थान नहीं होने से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.