बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए पात्र 12,425 बुजुर्गों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। पात्रता पूरी करने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य सीमित होने के कारण इन बुजुर्गों को योजना में शामिल नहीं किया जा सका है। अब शासन स्तर से लक्ष्य बढ़ाए जाने का इंतजार है। लक्ष्य बढ़ने के बाद विभाग पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। शासन से लक्ष्य बढ़ने के बाद पात्रता और अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 12,425 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार इसके बाद पात्र बुजुर्गों को योजना में शामिल कर...