Balrampur News: 11 फीट के अंडरपास का विरोध, 14 फीट ऊंचाई की मांग
बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। क्षेत्र के भाथर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अंडरपास के विरोध में मंगलवार को भारी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। समाजसेवी हारून रशीद खान के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे विभाग के एडीईएन नार्थ गोंडा चंद्रेश कुमार के सामने अपनी समस्याएं रखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन अंडरपास की ऊंचाई महज 11 फीट रखी गई है। इतनी कम ऊंचाई होने से बड़े ट्रकों का आवागमन नहीं हो सकेगा। इससे रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर तरफ लगने वाले हाट-बाजार का व्यापार प्रभावित होगा। लोगों ने अंडरपास की ऊंचाई कम से कम 14 फीट करने की मांग की, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु रह सके। वहीं मौजूद तमाम लोगों ने अंडरपास निर्माण का विरोध करते हुए उसके स्थान पर फ्लाईओवर बनाने की भी मांग उठाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.