बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के बनगाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानियापुर के ग्रामीणों ने गांव के एकमात्र कच्चे चक मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर विधायक राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी मार्ग से जुड़ा यह चक मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से बदहाल स्थिति में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नानक चंद पुत्र रामचरन द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि बरसात के मौसम में रास्ते पर इतना कीचड़ हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। साइकिल तक निकालना संभव नहीं रहता, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दस वर्षों से इस मार्ग पर मिट्टी तक नहीं डाली गई...