बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुलसीपुर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर नकटी नाला पुल के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू (45) निवासी ग्राम देवीपाटन, थाना तुलसीपुर बताया। तलाशी में उसके पास रखी प्लास्टिक की पिपिया से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शराब सील कर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 13 पाउच बरामद

हिंदी ...