बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज से एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके नौ कैडेटों ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होमगार्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। कैडेटों की सफलता पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि चयनित कैडेटों में गणेश यादव, देशराज यादव, अमित तिवारी, बबलू चौधरी, आशीष पाठक, अवधेश वर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, दीप्ति पाण्डेय, आनंद सिंह व वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित होती है। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने सफल कैडेटों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...