Balrampur News: हास्य योग से तनाव प्रबंधन का दिया संदेश
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत एमएलके पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग और योग एवं वेलनेस सेंटर की ओर से हास्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को हंसी, प्रसन्नता और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि हंसना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रसन्न रहने से तनाव प्रबंधन में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक परेशानी होने पर मनोविज्ञान परामर्श प्रकोष्ठ या अन्य उचित संस्थानों से सहायता लेने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.