Balrampur News: हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में ब्रह्म बाबा के पास माया होटल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अभय मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के चाचा पुनीत मिश्र निवासी नई बाजार की तहरीर पर की गई। प्राथमिकी के अनुसार अभय मिश्रा पुत्र विनीत मिश्रा नौ सितंबर को मोटरसाइकिल से कलेक्ट्रेट से पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए स्टेडियम की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे से 1:30 बजे के बीच ब्रह्म बाबा के पास माया होटल के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.