बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत महादेव जमुनी में सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। सड़क का एक हिस्सा टूटकर धंस गया है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए गड्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता है। खासकर रात के अंधेरे में इसके दिखाई न देने से हादसे की आशंका अधिक है। ग्रामीण रामनिवास, महादेव प्रसाद, सुशील कुमार, जमुना प्रसाद, पवन कुमार, बंसल लाल, बिहारी वर्मा और अनिल कुमार मिश्रा ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत होने तक म...