बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर मंगलवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल सुधार/इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद तथा डॉ. चंदन पांडेय ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाईस्कूल सुधार एवं कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 94 परीक्षार्थियों में से 91 उपस्थित रहे, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 203 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 195 ने परीक्षा दी और आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 297 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 286 ने परीक्षा में भा...