Balrampur News: हाईटेक नर्सरी में सब्जियों की पौध तैयार, किसानों को मिलेगी सस्ती पौध
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर। जिले में सब्जी उत्पादन को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईटेक नर्सरी में हर मौसम की सब्जियां तैयार हो सकेंगी। सदर तहसील के ग्राम सेखुईकला में स्थित लघु उत्कृष्टता केंद्र (मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में एक करोड़ 62 लाख 41 हजार रुपये से तैयार हाईटेक नर्सरी किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण सब्जी की पौध का स्थानीय केंद्र बनेगी। यहां आधुनिक तकनीक व नियंत्रित वातावरण में वर्षभर पौध तैयार करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। मौसम की अनुकूलता का इंतजार किए बिना साल के अलग-अलग समय में किसानों को सब्जियों की तैयार पौध उपलब्ध कराने का रास्ता अब साफ होगा। ग्राम सेखुईकला में स्थित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिलहाल कद्दू, लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, टमाटर, मिर्च और बैंगन की पौध तैयार की जा रही है। तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.