बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: गैसड़ी। गैसड़ी के ग्राम परसहिया में खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बन गई है। किसान सुभाष यादव ने बताया कि गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रहा तार लगभग चार फीट ऊंचाई पर लटक रहा है। इसके चलते खेत में काम करने के दौरान करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और बच्चे कभी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल तार को ऊंचा कराकर सुरक्षित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...