Balrampur News: हाईटेंशन तारों के नीचे बन रहे पूजा पंडाल, हादसे का खतरा
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। वहीं, कई स्थानों पर हाईटेंशन बिजली लाइनों के नीचे या उनके बेहद करीब पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बड़े विद्युत हादसे की आशंका बनी हुई है। बिजली विभाग ने इस पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के अवर अभियंता मधुसूदन कुमार ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र के अनुसार, स्टेशन रोड पर 132 केवी सब स्टेशन के सामने फुलवारिया बाईपास, रेलवे स्टेशन चौराहा, गौशाला रोड पर जिला आपूर्ति कार्यालय के समीप, देवी दयाल तिराहा, टेढ़ी बाजार में गुरुद्वारा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.