बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच में पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रकरण में की गई कार्रवाई में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप प्रथमदृष्टा प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शनिवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल रिट याचिका से जुड़ा है। न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की ओर से प्रकरण में की गई कार्रवाई की पड़ताल की गई।

जांच के ...