Balrampur News: हलषष्ठी पर बाजार गुलजार, तिन्नी के चावल और महुआ की खूब हुई बिक्री
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बुधवार को माताओं ने हलषष्ठी (ललही छठ) का निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर मंगलवार से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। नगर के प्रमुख बाजारों में तिन्नी (पसाई) के चावल, महुआ और पूजा सामग्री की अस्थायी दुकानें सज गईं। महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की। खास तौर पर तिन्नी के चावल और महुआ की मांग अधिक रही। वीर विनय चौराहा, मेजर चौराहा, चौक रोड, भगवतीगंज चौराहा और पीपल तिराहे के आसपास सजी दुकानों पर देर शाम तक भीड़ रही। तिन्नी का चावल 100 से 120 रुपये प्रति किलो और महुआ 160 से 180 रुपये प्रति किलो बिका। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त मात्रा में सामग्री मंगा ली थी。 यह भी पढ़ें- Basti News: हलषष्ठी पर माताओं ने रखा व्रत, संतान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.