बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह सूर्योदय से पहले ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री लिए भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय तीसरे सोमवार को शिवमय नजर आया।नगर के झारखंडी महादेव मंदिर, राजापुर भरिया शिव मंदिर, हरिहरगंज स्थित रेणुकानाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शिवालय, उमड़े भ...