Balrampur News: हर पांच मिनट पर गुल हो रही बिजली, कटौती से लोग परेशान
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। पावर हाउस तुलसीपुर से जुड़े आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने के कुछ ही मिनट बाद आपूर्ति ठप हो जाती है। दिन-रात बिजली की यह आंख-मिचौली लगातार चलने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बार-बार बिजली कटने से दुकानों का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि लाइन फाल्ट, फ्यूज कटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.