बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: उतरौला। शिक्षा व्यक्ति को हर परिस्थिति का सामना करने का साहस देती है। नारी शिक्षा परिवार के सही मार्गदर्शन और समाज की उन्नति के लिए बेहद जरूरी है। यह बातें भाजपा विधायक रामप्रताप वर्मा ने श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज में प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि उनके पिता का क्षेत्र में शैक्षिक पिछड़ापन दूर करने और बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प पूरा हुआ है। सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम सागर को स्कूटी, हर्ष श्रीवास्तव को रिवाल्विंग चेयर, अंकित को टैबलेट तथा सुरजीत व जोया हयात को साइकिल दी गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मना श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप का स्थापना दिवस चौकी प्रभा...