Balrampur News: हर दस्तक पर सहम उठते हैं राप्ती किनारे बसे गांव
बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन उसके किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खौफ पहले ही दस्तक दे चुका है। आसमान में घिरते बादल और नेपाल में हो रही बारिश की खबरें ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ा रही हैं। पानी अभी घरों तक नहीं पहुंचा है, फिर भी लोग अपने अनाज, जरूरी कागजात और घरेलू सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं। कई परिवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं ताकि अचानक बाढ़ आने पर जान-माल का नुकसान न हो। राप्ती का जलस्तर अभी भले सामान्य हो, लेकिन नदी किनारे बसे गांवों के लोगों के चेहरों पर दिख रही चिंता साफ बता रही है कि उनके लिए बाढ़ सिर्फ पानी का बढ़ना नहीं, बल्कि हर साल लौटने वाली वह त्रासदी है, जो सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.