बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस थानों पर फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को अब अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जिले के सभी थानों पर जनसुनवाई अधिकारियों की तैनाती कर शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की व्यवस्था लागू की है। नामित अधिकारी प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक थाना परिसर में निर्धारित स्थान पर मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तक पहुंचाएंगे। एसपी के आदेश के मुताबिक प्रत्येक शिकायतकर्ता से शिष्ट एवं मृदु व्यवहार करते हुए उसकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी। शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के साथ उसकी समस्या के विधिक निस्तारण की जिम्मेदारी भी तय हो...