बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। विकासखंड हर्रैया सतघरवा में गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई मार्ग लंबे समय से जर्जर हैं तो कुछ का निर्माण अधूरा पड़ा है। गड्ढों और जलभराव के बीच इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। विकासखंड के कमदा गांव से ठाकुरपुरवा होते हुए राप्ती मुख्य नहर से लछुआपुर तक जाने वाली सड़क, जो सेमरी पीएम सड़क से होते हुए उदईपुर-खैरहनिया चौराहे पर मिलती है, पर करीब तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस मार्ग से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों का रोज आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़...