Balrampur News: हर्रैया क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना हर्रैया क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना हर्रैया में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हर्रैया क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.