बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के ग्राम बहादुरपुर सिरसिया में 38 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समाज की ओर से हनुमान मंदिर प्रांगण में कलाकारों का रिहर्सल शुरू करा दिया गया है। शाम होते ही सभी कलाकार संवाद, अभिनय, भाव-भंगिमा और मंच संचालन का अभ्यास करने में जुट जाते हैं। इस बार भी आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामलीला के एक्शन डायरेक्टर एवं निर्देशक सर्वेश मौर्य के निर्देशन में कलाकार अलग-अलग प्रसंगों के संवाद और उनके मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: सात अक्टूबर को होगा श्री हरि आदर्श रामलीला का शुभारंभ, तैयारियां पूरी रिहर्सल के दौरान कलाकार केवल ...