Balrampur News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प, मेधावी हुए सम्मानित
बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील के रेहरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि संघ संचालक भारत नरेश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का राष्ट्र और युवा शक्ति के प्रति योगदान अतुलनीय है। उनके विचार आज भी युवाओं को चरित्र निर्माण, शिक्षा व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राष्ट्र के प्रति युवा संत स्वामी विवेकानंद का अतुलनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.