Balrampur News: स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत ओड़ाझार कलॉ में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मंदिर के सामने सहित तमाम गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नियमित सफाई न होने से यहां स्वच्छता व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। लोगों के घरों के सामने से लेकर गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी की भरमार है। चारों ओर फैली गंदगी के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मुख्य मंदिर के सामने कचरा जमा होने और नालियों का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.