Balrampur News: स्मृति द्वार लगने पर चौरसिया समाज ने जताया आभार
बलरामपुर, सितम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर गोंदीपुर गांव के पास लोक अदालत के जनक व समाज के पुरोधा पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम से स्मृति द्वार लगाए जाने पर चौरसिया समाज में खुशी की लहर है। समाज के पदाधिकारियों ने सदर विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। चौरसिया समाज संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया, महामंत्री हरिप्रसाद चौरसिया, नगर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि समाज की ओर से पूर्व में सदर, उतरौला, तुलसीपुर एवं पचपेड़वा विधानसभा क्षेत्रों में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के सम्मान में स्मृति द्वार बनवाने की मांग की गई थी। इसमें सदर और उतरौला क्षेत्र में स्मृति द्वार स्थापित हो चुके हैं। पदाधिकारियों ने तुलसीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.