Balrampur News: स्थानांतरण पर बीईओ रमेश कुमार वर्मा का शिक्षकों ने किया सम्मान
बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: रेहराबाजार। बेसिक शिक्षाधिकारी रमेश कुमार वर्मा के गैसड़ी स्थानांतरण पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाथ पाण्डेय ने बताया कि बीईओ रमेश कुमार वर्मा ने वर्ष 2023 से अब तक रेहराबाजार में कार्य करते हुए शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री व्यंकटेश्वर पाण्डेय, तुलसीराम, धर्मेंद्र कुशवाहा, लाल बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, जेपी सैनी, कमाल अहमद सहित तमाम शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन देव सागर दुबे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.