Balrampur News: स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य को दी भावभीनी विदाई
बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। राम बिलास अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ तिवारी के मालवीय नगर गोण्डा में स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक ओम प्रकाश चौरसिया व सह प्रबंधक श्याम सुन्दर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लोगों ने उनके सात वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विद्यालय की प्रगति, जनसंपर्क और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। प्रबंधक व सह प्रबंधक ने उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी शिक्षकों से उन्हें अपने आचरण में अपनाने का आह्वान कर नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में रविन्द्र नाथ तिवारी को अंगवस्त्र व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.