बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत महादेव जमुनी में स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में बजट खर्च दिखाए जाने के बावजूद गांव में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। काम में की गई धांधली के चलते आज पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। ग्रामीण स्वामीनाथ, राशिद, राय साहब, सलामतुल्लाह, उजागर, गुड्डू, प्यारेलाल, बेचन लाल, बिहारी और बद्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट का कार्य केवल अभिलेखों में दर्शाया गया है। गांव में लाइटें न लगने से राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने गांव में चोरी होने की आशंका जताते हुए तथा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा होना भी बताया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन औ...