Balrampur News: स्कूल से लौट रहे सहायक अध्यापक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में गोंडा रेफर
बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे अज्ञात युवक ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोंडा जनपद के मनकापुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी अक्रांत द्विवेदी ने कोतवाली उतरौला में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी बलरामपुर के एक शासकीय विद्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.