बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सड़क हादसे में एक सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चला रहे अज्ञात युवक ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोंडा जनपद के मनकापुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी अक्रांत द्विवेदी ने कोतवाली उतरौला में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी बलरामपुर के एक शासकीय विद्यालय में सहायक अध्य...