बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल वैन से उतरते समय पांच वर्षीय छात्र का बैग वाहन में फंस गया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए वैन को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इससे बच्चा वाहन की चपेट में आकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे उतरौला के डॉ. एहसान के यहां भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की बताई गई है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बक्सरिया गांव निवासी किरन देवी का पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा विश्वकर्मा उतरौला स्थित टेनी टाट्स स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र है। मां के मुताबिक, 29 अगस्त को वह स्कूल वाहन संख्या यूपी47 एटी 8737 से घर लौट रहा था। घर पहुंचन...