Balrampur News: स्कूल बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर घायल, चालक फरार
बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: - रेंगवा चौराहे के पास हुआ हादसा, घायल युवक का बायां पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला थाना क्षेत्र के रेंगवा चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बैरही निवासी प्रियांशू पाण्डेय (21) बलरामपुर एजेंसी से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर उतरौला की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह रेंगवा चौराहे के पास बलरामपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.