Balrampur News: स्कूल जाने के लिए निकला किशोर लापता, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकला 15 वर्षीय किशोर अब्दुल्ला अचानक लापता हो गया। सुबह घर से निकले बेटे के वापस नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ती गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारियों तक उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बेलहा निवासी अब्दुल अलीम ने पुलिस को बताया कि उनका करीब 15 वर्षीय भाई अब्दुल्ला एक सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे बलरामपुर स्थित मॉडर्न स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने निकला किशोर लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता वह स्कूल भी नहीं पहुंचा और निर्धारित समय तक घर भी वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.