बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर शहर में एक 11 वर्षीय छात्र के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला मासूम देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोलिया (पटखौली), पोस्ट मेड़किया निवासी राजेन्द्र प्रसाद के तीनों बेटे बलरामपुर शहर के मोहल्ला उत्तरी खालवा स्थित नारायणम पुरम् (काले बाबू प्लॉट) में उदय श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। सबसे छोटा बेटा शिवम (11 वर्ष) कम्पोजिट नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल (जूनियर बेसिक बाल शिक्षा मं...