Balrampur News: स्कूटी रेस लगाने से मना करने पर युवक की पिटाई, केस दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर कंदैला में स्कूटी से रेस लगाने से मना करने पर युवक की लात-घूंसों व डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रुद्रपुर कंदैला निवासी छेदीराम पुत्र झम्मन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाती काली प्रसाद पुत्र रामसेवक 5 जुलाई की शाम स्कूटी से सामान खरीदने लाल नगर सिपाही की ओर जा रहा था। रास्ते में रुद्रपुर खैर गांव के पास बकरीदी पुत्र असगर मिला, जिसने काली प्रसाद को स्कूटी से रेस लगाने के लिए उकसाया। मना करने पर काली प्रसाद वापस घर लौट आया, लेकिन आरोप है कि बकरीदी उसका पीछा करते हुए गांव पहुंच गया। घर के सामने पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.