Balrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवी
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: गैसड़ी। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर गैसड़ी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के घने जंगल में रहस्यमयी रहिया देवी का प्राचीन मंदिर स्थित है। जंगल के दुर्गम रास्तों से करीब सात किलोमीटर अंदर दारा नदी के किनारे बने इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के प्रबंधक कालूराम चौधरी ने बताया कि मंदिर का संबंध दारा शिकोह और रानी सारंगा से भी जोड़ा जाता है। हालांकि मंदिर की वास्तविक प्राचीनता का प्रमाण उपलब्ध नहीं है। पुजारी शिव प्रसाद बताते हैं कि वर्ष 2000 में श्रद्धालुओं और तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख हीरालाल यादव के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। बताते हैं कि रहिया देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.