बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: रेहरा बाजार, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रेहरा बाजार परिसर में सरकार आपके द्वार खंड स्तरीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय और एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, वीबी-जी राम जी, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने...