Balrampur News: सेंट्रल निर्माण के बाद 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर परिसर में अत्याधुनिक सेंट्रल लैब के निर्माण की शुरुआत हो गई है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो मंजिला इमारत से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। लैब शुरू होने के बाद सीएचसी से जुड़े छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 45 सब सेंटरों और 50 हजार से अधिक आबादी को आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला पंचायत के जूनियर इंजीनियर दिवाकर यादव ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसे निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को खून समेत अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए सीएचसी आना पड़ता है। नई व्यवस्था में पीएचसी और सब सेंटरों पर ही मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.