Balrampur News: सीसी सड़क बनी, पटरी निर्माण छोड़ दिया
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर। सादुल्लाह नगर से ओबरीडीह मार्ग पर कस्बे में लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह पहले सीसी सड़क बनाई गई, लेकिन दोनों तरफ पटरी का निर्माण नहीं कराया गया। इससे सड़क और घरों-दुकानों के बीच बारिश का पानी जमा हो जाता है। सड़क संकरी होने से आमने-सामने से दो वाहनों का निकलना भी मुश्किल है। सुभाष, मनोज कुमार, राम बिहारी, दिलीप मौर्य, जावेद और मोहम्मद अफजल समेत कस्बावासियों ने बताया कि पटरी न बनने से आवागमन के साथ सड़क की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने पटरी निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.