बलरामपुर, नवम्बर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से रविवार को सीमावर्ती ग्राम नगई में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 09वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सीमा चौकी खबरीनाका की ओर से आयोजित शिविर में 27 पशुपालकों के 77 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गोरखपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन तालुकदार ने पशुओं की जांच कर पशुपालकों को उचित देखभाल के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। पशुपालकों को शरद ऋतु में मौसम परिवर्तन के कारण पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा ...