Balrampur News: सीमावर्ती गांव जलजलवा में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
बलरामपुर, अक्टूबर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 09वीं वाहिनी की ओर से सीमा पर स्थित ग्राम जलजलवा में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट कुमुद रंजन के निर्देशन में एफ-समवाय, सीरियानाका के कार्यक्षेत्र में किया गया। शिविर में 09वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. अरुण चौधरी ने 70 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया। इनमें 36 पुरुष, 20 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों ने जांच के बाद ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं। इस दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Arar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.