बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के तहत बलरामपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, सार्वजनिक स्थलों और जरूरतमंद लोगों से भी संपर्क कर जनसहयोग का संदेश दिया तथा सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागिता की अपील क...