बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरसात में जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष इसे नगर पंचायत के माध्यम से हल कराने की पहल की गई थी। सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ अस्पताल परिसर से मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...