Balrampur News: सीएचसी की बदहाल व्यवस्था से मरीजों का घटा भरोसा
बलरामपुर, जुलाई 19 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर चिकित्सकों के न मिलने से मरीज निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों का रुख करने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी बंद होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अस्पताल में करीब छह चिकित्सकों की तैनाती है। बावजूद इसके अधिकांश समय ओपीडी में केवल महिला चिकित्सक डॉ. सौम्या नायक ही मरीजों का उपचार करती हैं। अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर मरीजों और कर्मचारियों के बीच भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। सीएचसी में प्रतिदिन 400 से 450 मरीजों की ओपीडी होने का दावा किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.