Balrampur News: सिंहपुर झरिहरडीह में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। हरैया सतघरवा विकासखंड के सिंहपुर झरिहरडीह गांव के पास नहर किनारे रविवार दोपहर तेंदुआ दिखने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ आए दिन जंगल और आसपास के खेतों में घूमता दिखता रहता है। रविवार को को तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गई है साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है। सिंहपुर के प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले परसहवा गांव के पास तेंदुए ने एक आवारा कुत्ते का शिकार बना लिया था। इसके बाद रविवार को दोबारा तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। भगवान प्रसाद, अर्जुन वर्मा, रामजस, राजू, नरेंद्र कुमार, श्यामलाल, मनोहर, संतराम, ननके और रामधीरज समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.